नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई जारी, पुरोला में स्मैक व चरस के साथ 2 गिरफ्तार
उत्तरकाशी। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय (IPS) के निर्देशन में पुरोला पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में स्मैक (हेरोइन) व चरस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुरोला–मोरी रोड कूड़ा डंपिंग जोन के पास से प्रतीक नामक युवक को 3.87 ग्राम स्मैक और देवलसारी सौली बैरियर के पास से सत्यपाल नामक व्यक्ति को 253 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में NDPS Act की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. प्रतीक रावत पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह, उम्र 22 वर्ष
2. सत्यपाल पुत्र शूरवीर सिंह, उम्र 36 वर्ष
बरामद माल
3.87 ग्राम स्मैक
253 ग्राम चरस
अनुमानित कीमत लगभग 1.7 लाख रुपये
पुलिस टीम
1. श्री दीपक सिंह रावत – थानाध्यक्ष पुरोला
2. अ0उ0नि0 विक्रम सिंह तोमर
3. हे0कानि0 विरेंद्र सिंह
4. हे0कानि0 प्रवीण परमार
5. कानि0 रोशन तोमर
6. कानि0 मामलेश रावत
7. कानि0 जितेंद्र राय

0 टिप्पणियाँ