बड़कोट, 10 अक्टूबर 2025।
श पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आज थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक सिंह कठैत द्वारा न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज, बड़कोट के जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के NCC कैडेट्स के साथ गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों तथा राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
थानाध्यक्ष कठैत ने साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में बताया।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों व संकेतों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला अपराध और सुरक्षा के संदर्भ में डायल 112 एवं उत्तराखंड पुलिस ऐप के उपयोग के प्रति भी कैडेट्स को अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह भारत की एकता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है।
राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान में मर्यादित उपयोग और आदर बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है — यह हमारी राष्ट्रीय एकता और विविधता का प्रतीक है।
गोष्ठी में स्कूल प्रबंधन, अध्यापकगण एवं NCC प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ