उत्तरकाशी, 17 सितम्बर 2025।
सेवा पखवाड़ा थीम के अंतर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक जनपद में स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन के तत्वावधान में मोरी, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़, डुंडा एवं भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालयों पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किये गये।
इन शिविरों में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही डायल-112, साइबर हेल्पलाइन-1930 एवं अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा उनकी उपयोगिता समझाई गई।
इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने नये आपराधिक कानूनों एवं नकल विरोधी कानून के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी और जनजागरूकता पम्पलेट वितरित किये।
0 टिप्पणियाँ