ज्योतिर्मठ की सुरक्षा हेतु 291.15 करोड़ की सौगात के लिए पीएम मोदी का जताया आभार । Expressed gratitude to PM Modi for the gift of Rs 291.15 crore for the security of Jyotirmath.

देहरादून  3 मई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने ज्योतिर्मठ की सुरक्षा हेतु 291.15 करोड़ की सौगात के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही भगवान श्री बदरीविशाल के कपाट खुलने पूर्व संध्या पर आई इस सूचना को देवभूमिवासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला बताया।



उन्होंने कहा आपदा का दंश झेल रहे रहे ज्यातिर्मठ शहर को पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकारें पुनः भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही हैं। यहां पुनर्निर्माण गतिविधियों के लिये धनराशि की स्वीकृति से न केवल ज्योतिर्मठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सकेगा, ताकि भक्त अपने भगवान के दर्शन सुरक्षित और सुगमता से कर सके। ज्योतिर्मठ के कई घरों और अवसंरचनाओं में भू-धंसाव के कारण हुए नुकसान को हम आवास और पुनर्वास स्वास्थ्य और शिक्षा पेयजल और स्वच्छता सहित नागरिक सुविधाओं सड़क और पुल जैसे स्थानीय स्तर के बुनियादी ढांचे निर्माण से पूरा करेंगे। 

उक्त परियोजनाओं की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री के स्तर से गृह मंत्री एवं प्रधानमंत्री जी से समय-समय पर विचार-

उन्होंने ज्योतिर्मठ के निवासियों को भरोसा दिखाया कि सुंदर, सुरक्षित, विकसित, व्यवस्थित और भव्य ज्योतिर्मठ शहर को हम शीघ्र पुनर्स्थापित कर दिखाएंगे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ