उत्तरकाशी जिले के शिक्षक हुए राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित । पृथ्वी रावत, कुलवंती रावत व एकादशी राणा सहित सभी पुरस्कृत शिक्षकों को क्षेत्र के जनमानस ने प्रेषित की शुभकामनाएं।Teachers of Uttarkashi district were honored with the National Education Ratna Award 2025. The people of the area sent their best wishes to all the awarded teachers including Prithvi Rawat, Kulwanti Rawat and Ekadashi Rawat.

 चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 में उत्तरकाशी जिले के शिक्षको को सम्मानित किया गया है । रविवार को उत्तरकाशी जिले के शिक्षको को अमेटी विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पंजाब के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि   स्वामी सुमेधानन्द  सरस्वती पूर्व  लोक सभा सांसद राजस्थान,   विशिष्ट अतिथि   राजेंद्र सिंह (आई. पी. एस.), पूर्व डी.जी.पी.पंजाब डॉ. वी. के. शर्मा, पूर्व डी. आई.  मोहम्मद आरिफ, वाइस चांसलर अमिटी विश्व विद्यालय पंजाब पाई संस्था के संस्थापक डॉ. हर्षवर्धन सिंह की गरिमामई  उपस्थिति में राष्ट्रीय स्तर के सम्मानित निदेशक, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में  पृथ्वी सिंह रावत (प्रधानाध्यापक) राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उद्कोटी पुरोला, डॉ. वीरेंद्र बसियाल (प्रवक्ता) राजकीय इंटर कालेज पौटी,  कुलवंती रावत  प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय धीवरा, पुरोला,  डॉ जगदीश सिंह रावत (सहायक अध्यापक) पी.एम. श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट, डॉ सीमा रानी (प्रधानाध्यापिका) राजकीय प्राथमिक विद्यालय करनाली, बड़कोट,  एकादशी राणा (प्रधानाध्यापिका) राजकीय प्राथमिक विद्यालय  खाबली सेरा पुरोला थे। इन अध्यापकों को यह  पुरस्कार उनके द्वारा किए शैक्षिक नवाचारों,अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को  सुरक्षित और संवर्धन करने के लिए और विद्यालय भौतिक विकास के साथ - साथ रचनात्मक और सृजनात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए दिया गया। उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधान सभा के क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल,  यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र के विधायक  संजय डोभाल,  नगर पालिका परिषद बड़कोट के अध्यक्ष  विनोद डोभाल,  नगर पालिका परिषद पुरोला के अध्यक्ष  बिहारी लाल , शिक्षक संगठन अध्यक्ष टी एस रावत, पूर्व अध्यक्ष विनोद रतूड़ी व  समस्त पदाधिकारियों ,समस्त  प्रधानाध्यापकों, समस्त अध्यापकों और क्षेत्र के समस्त जन मानस ने इन सभी अध्यापकों को बहुत -बहुत ब बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ