पृथ्वी के वो देश जहां 6 महीने तक नहीं होता है सूरज अश्त।
ऐसी जगहें पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं, विशेष रूप से आर्कटिक सर्कल (उत्तरी ध्रुव के पास) और अंटार्कटिक सर्कल (दक्षिणी ध्रुव के पास)। यहां पर छह महीने का दिन और छह महीने की रात होती है, जिसे "मिडनाइट सन" और "पोलर नाइट" कहा जाता है।
कैसे होता है यह प्राकृतिक घटना?
पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 23.5 डिग्री झुकी हुई है। जब पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है, तो झुकाव के कारण ध्रुवीय क्षेत्रों में लंबे समय तक सूर्य अस्त या उदय नहीं होता।
गर्मियों में (उत्तरी या दक्षिणी गोलार्ध के अनुसार) – सूर्य 24 घंटे तक चमकता रहता है, जिससे आधी रात को भी सूरज दिखाई देता है।
सर्दियों में – 6 महीने तक सूरज नहीं उगता, जिससे वहां अंधेरा बना रहता है।
किन देशों में होता है ऐसा?
1. नॉर्वे – इसे "मिडनाइट सन का देश" भी कहा जाता है।
2. स्वीडन
3. फिनलैंड
4. आइसलैंड
5. कनाडा (उत्तरी भाग)
6. रूस (साइबेरिया क्षेत्र)
7. अंटार्कटिका
रोचक तथ्य:
नॉर्वे के "स्वालबार्ड" में अप्रैल से अगस्त तक सूरज नहीं डूबता।
अंटार्कटिका में सर्दियों के दौरान छह महीने तक रात होती है।
यह प्राकृतिक घटना पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव होती है और वैज्ञानिकों के लिए भी अध्ययन का विषय है।

0 टिप्पणियाँ