पुरोला रेंज के अंतर्गत वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत राजकीय अटल आदर्श इंटर कॉलेज पुरोला में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन। Essay competition organized at Government Atal Adarsh ​​Inter College Purola under Forest Fire Safety Week under Purola Range.


 टौंस वन प्रभाग, पुरोला,  उप वन प्रभाग की पुरोला रेंज मे  वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह (1 से 7 फरवरी )  2025 के  अन्तर्गत आज दि०- 01 फरवरी को प्रचार प्रसार एवं जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत राजकीय अटल आदर्श इंटर कॉलेज पुरोला में " वनाग्नि व वनाग्नि से मानव व वन्यजीवो को होने वाली हानि " विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें प्रथम स्थान द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओ को पुरस्कृत किया गया ।

इस अवसर पर 

 बुद्धि प्रकाश,वन क्षेत्राधिकारी, दीर्घपाल वर्तवाल,उप वन क्षेत्राधिकारी, बलदेव राणा, वन दरोगा , नीलम पंवार, कु०- आंचल वन आरक्षी,संदीप चौहान चालक व बागेश्वर पैन्यूली उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ