सीबी बिजल्वाण पुरोला
फाउंडेशन की स्थापना एस0एन0 शर्मा (सेवानिवृत बैंक अधिकारी )के द्वारा इसकी स्थापना किया गया,जो गरीब परिवार के होनहार छात्र-छात्राओं को या जिनके माता /पिता नहीं है तथा आर्थिकी के कारण पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं इन बच्चों की मदद करता है साथ ही विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त( प्रति कक्षा) 1100 रुपए प्रोत्साहन राशि भी देता है।
जिसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज मोल्टाडी को फाउंडेशन विगत वर्षों से धनराशि दे रहा है । इस वर्ष भी तीन (छात्र-छात्राओं ) को ₹10000(दस हजार₹ ) प्रति छात्र /छात्रा तथा कक्षा 6 से 12 तक (प्रति कक्षा) प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्रा को ₹1100(ग्यारह सौ ₹)प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
इसके लिए आज विद्यालय में (फाउंडेशन स्थापना) दिवस मनाया गया, साथ ही राशि चेक भी प्रधानाचार्य द्वारा छात्र-छात्राओं को वितरित किया गया।
विद्यालय के शिक्षक अमर बत्रा ने विद्यालय परिवार की ओर से फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए फाउंडेशन संस्थापकों के मंगलकामनाएं की है ।।



0 टिप्पणियाँ