कैलाश रावत देहरादून ,
जनपद उत्तरकाशी के सर बडियार विकास समिति ने देहरादून में भाजपा के जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी सत्येंद्र राणा के नेतृत्व में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से सर बडियार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह राव जी से अपनी बात रखी।
धन सिंह रावत ने सर बडियार विकास समिति के सभी पदाधिकारीयों को बताया भाजपा के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा के लेटर पैड पर आप अपनी समस्याएं जरूर बताइए मैं तत्काल जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देशित भी करूंगा। आपको बताते चलें पूर्व में सर बडियार विकास समिति का एक शिष्ट मंडल उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज से भी मिले थे। और महाराज जी ने उत्तराखंड के जो बुग्याल हैं। जैसे सरुताल बुग्याल को ट्रैक ऑफ़ द ईयर घोषित किया था। और पर्यटन विभाग की गाइड लाइन में यह भी निश्चित किया गया था। की सर बडियार क्षेत्र से सरुताल बुग्याल के लिए 150 ट्रैवल कंपनियां रवाना होगी
सरुताल बुग्याल के लिए जब्कि अभी तक कोई भी पर्यटक वहां पर नहीं पहुंचे इसी क्रम में सर बडियार विकास समिति ने उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री से मुलाकात करी और सर बडियार मोटर मार्ग जो मराडी़ खड्ड से सर गांव तक की जो घोषणा पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने डामटा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से घोषणा करवाई थी मराडी खड्ड से सर गांव मोटर मार्ग उस पर भी चर्चा करी सतपाल महाराज ने बताया जल्दी PWD सचिव से मैं बात करूंगा और मराडी खड्ड से जो सर गांव तक मोटर मार्ग का प्रकरण है। मेरी संज्ञान में आ गया है। और सरूताल बुग्याल के लिए भी ट्रैक्टरों की बढ़ोतरी के लिए भी देहरादून पर्यटन विभाग अश्विनी पुंडिर कर्नल को आदेश किया
। शिष्टमंडल में
भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा,
सर बडियार विकास समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत
क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि शैलेन्द्र कैलाश रावत,चौहान, प्रताप पंवार, धर्मवीर सिंह जयाडा़ बृजमोहन सिंह रावत, शिशपाल सिंह पंवार, जिला पंचायत सदस्य कफनोल वार्ड विपिन थपलियाल, भूपेंद्र सिंह रावत, सुरेश लाल आदि शामिल रहे ।

0 टिप्पणियाँ