शिक्षक प्रकोष्ठ ने यूनिफाइड पेंशन योजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जताया आभार । Teachers Cell expressed gratitude to Prime Minister Narendra Modi for approving the Unified Pension Scheme

 भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा सरकारी कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन योजना को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। 


भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप त्यागी ने कहा कि सरकारी कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे थे लेकिन कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल कर्मचारियों को दिग्भ्रमित कर केवल उनका वोट लेने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन प्रधानमंत्री मोदीजी ने कर्मचारियो की पीड़ा को समझते हुए एनपीएस की जगह यूपीएस अर्थात यूनिफाइड पेंशन योजना को मंजूरी देकर सरकारी कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित करने का पवित्र काम किया है।

     उन्होने आशा व्यक्त की कि उत्तराखंड सरकार भी अपने राज्यकर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर ही शीघ्र यूनिफाइड पेंशन योजना का लाभ देगी।


  उन्होने बताया कि *भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी से मिलकर उत्तराखंड सरकार के कर्मचारियों को भी अविलंब इस योजना का लाभ देने की मांग करेगा।*

 सरकारी कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन योजना देने के लिए भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक डॉ प्रदीप त्यागी, प्रदेश सहसंयोजक त्रिलोचन प्रसाद सेमवाल, शशिकला सत्याल, डा नवीन भट्ट, नन्दन अलमिया, राजेन्द्र चौहान, जिला संयोजक सुषमा बालियान, प्रजापति नौटियाल, गोविंदसिंह रावत, डा महावीरसिंह बिष्ट, मधु त्यागी, श्रष्टि आहूजा, बबीता रावत, मनोरमा नैनवाल, बीना मित्तल, जागृति भंडारी,विरेंद्र प्रभू , यशपाल शर्मा, चंद्रपाल परमार, शूरवीरसिंह नेगी, महादेव मैठाणी, वीरेन्द्र मंडूपी, अशोक सिंह, ब्रजेश शर्मा, कृष्णपाल, जयप्रकाश,भारत बिष्ट,दीपक गौड़, मधुसूदन पंत, विनीत चौहान, रामप्रकाश गुप्ता, अखिलेश धोनी, वासुदेव ओली आदि ने प्रधानमन्त्री मोदी व केन्द्रीय कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ