उत्तरकाशी के सर बडियार से सरूताल ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने पर विधायक दुर्गेश्वर लाल व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार ।The delegation led by MLA Durgeshwar Lal and BJP District President Satendra Rana expressed gratitude to the Chief Minister for declaring the Sir Badiyar to Sarutal trek of Uttarkashi as the Trek of the Year.

 मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से रविवार को जी.टी.सी हेलीपैड, देहरादून में पुरोला विधानसभा के सर बडियार क्षेत्र से आए प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा जनपद उत्तरकाशी के सर बडियार से  सर गांव सरूताल  ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 



विधायक पुरोला  दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा पर  सरुताल बुग्याल को ट्रैक ऑफ़ द ईयर अपनी घोषणा में सम्मिलित किए जाने पर विधायक ने जताया प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त सर-बडियार के सर  गांव से सरूताल तक ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित होने  पर  पुरोला क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे एवं ट्रैक मार्ग पर पर्यटकों एवं ट्रैक्टर्स की संख्या बढ़ेगी। ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित होने से क्षेत्र में बुनियादी विकास सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रुकेगा, जिससे क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं। 



भाजपा जिला अध्यक्ष ( उत्तरकाशी)  सतेंद्र सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तरकाशी के विकास के लिए हमेशा अग्रसर रहते हैं। उत्तरकाशी जिले में ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित होने से क्षेत्र के विकास को नई मजबूती मिलेगी। इससे उत्तरकाशी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा एवं दूरस्थ क्षेत्र में  सुविधाओं का विस्तार होगा। बड़ी संख्या में ट्रैकर्स के आने पर क्षेत्र के युवा होमस्टे एवं स्वरोजगार को अपना कर उत्तरकाशी के साथ ही राज्य की आर्थिकी को मजबूत करेगें। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया सरुताल बुग्याल अपने आप में एक रमणीक बुग्याल है। 


सर बडियार विकास समिति के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, सरुताल पर्यटन समिति के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह  जयाडा़, कैलाश रावत संवाददाता ,शैलेन्द्र  सिंह चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, अरविंद  सिंह जयाडा़ ,जगवीर सिंह जयाडा़,सचिन पंवार, समाज सेवी भुपेंद्र सिंह रावत ,विकास बडेडी़,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ