सेवा भारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्र में पाल्यो को गायत्री मंत्र,योगाभ्यास व विभिन्न खेलो का प्रशिक्षण Training of Gayatri Mantra, Yoga practice and various sports to the children in the Bal Sanskar Center run by Seva Bharti.

 


सेवा भारती पुरोला द्वारा संचालित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर बाल संस्कार केन्द्र वार्ड नंबर 5 घिसाला पुरोला में  अम्बरीष  प्रांत मंत्री सेवा भारती का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, अम्बरीष जी ने कहा समाज के साथ समरस्ता का भाव जगाना व सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों को राष्ट्र हित में अत्यंत आवश्यक है, देहरादून हरिद्वार के संगठन मंत्री देवराज ने बच्चों को गायत्री मंत्र,योगाभ्यास खेल आदि करवाकर बच्चों का मार्गदर्शन किया, सह विभाग मंत्री आचार्य लोकेश बडोनी मधुर ने कहा आज समाज को  भारतीय संस्कृति संस्कारों की आवश्यकता है सेवा भारती जातिवाद, वर्ग भेद भाषावाद आदि कुरीतियों को दूर करके समाज के उपेक्षित वर्गों को बराबरी और सामाजिक प्रतिष्ठा देकर सामाजिक समरसता सुनिश्चित करना व धर्मांतरण, विदेशी घुसपैठ को रोकने के लिए धार्मिक संरक्षण प्रदान करना, हिन्दू हितों की रक्षा करना और संस्कार केन्द्रौ की प्रतिष्ठा सुनिश्चित करना सेवा भारती कराती आ रही है, केन्द्र पर प्रांत मंत्री ने मिष्ठान वितरण किया कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला अध्यक्ष शान्ति प्रसाद सेमवाल, जिला उपाध्यक्ष जयवीर केन्तुरा, केन्द्र शिक्षिका मीना सेमवाल आदि उपस्थित थे ,

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ