लोकसभा चुनाव से पहले चलाये जा रहे लाभार्थी संपर्क अभियान में बीजेपी ने अब तीव्रता ला दी है । टिहरी लोकसभा के सम्पर्क अभियान सयोंजक दायित्व धारी राज्यमंत्री राजकुमार ने इस आशय की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत हर मंडल के बूथ स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजित की जा रही है । उन्होंने कहा कि सम्पर्क अभियान में बूथ अध्यक्ष तक के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने वाले हर लाभार्थी से सम्पर्क करेंगे ।
उन्होंने लाभार्थी सम्पर्क अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 24 फरवरी तक टिहरी लोकसभा की 14 विधानसभा के 53 मंडलों में कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश, जिला पदाधिकारी के साथ ही विधायक, दायित्वधारी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगे।

0 टिप्पणियाँ