Breaking News : स्मैक तस्कर गिरफ्तार , तस्कर से 6.05 ग्राम अवेध स्मैक बरामद ।



 अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा-निर्देशन में *ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 व मुहिम उदयन के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है।* उनके द्वारा सभी Co's/कोतवाली/थाना प्रभारियों एवं एसओजी की टीम को अलर्ट मोड पर रहते हुये सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में *क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी श्री अनुज कुमार के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार* के नेतृत्व में *एस0ओ0जी0 व कोतवली उत्तरकाशी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गत रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुये सब्जी मंडी के समीप रामलीला गेट के पास से अनुज नेगी नाम के एक युवक को 6.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।*


   गिरफ्तारी व बरामगदगी के आधारा पर *उक्त युवक के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर 8/21 NDPS Act में मुकदमा पंजीकृत किया गया।* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटायी जा रही है। अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।


*गिरफ्तार अभियुक्त-* अनुज नेगी पुत्र उत्तम सिंह नेगी निवासी पाडुली ज्ञानसू उत्तरकाशी उम्र- 21 वर्ष।

*बरामद माल-* 6. 05 ग्राम स्मैक ( किमत करीब 60,000 रु0)

*पुलिस टीम-*

1- व0उ0नि0 अनूप नयाल

2- कानि0 कपिल कुमार

3- कानि0 अनिल कुमार

4–एस0ओ0जी0 टीम


*अवैध नशा तस्करों की धर-पकड हेतु उत्तरकाशी पुलिस का अभियान लगातार जारी है अभी 3 दिन पूर्व भी उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थाना पुरोला क्षेत्र से 1 किलो 05 ग्राम अवैध चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।* 

*एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया कि अवैध नशे के सौदागरों को जनपद में किसी भी सूरत में फल-फूलने नहीं दिया जायेगा। हमारी टीमें लगातार नशा तस्करों की धर-पकड हेतु क्षेत्र में सक्रिय हैं और ऐसे लोगों को चिन्हित कर रहे है, नशा तस्करों पर हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा, तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ