Purola Breaking हाईकोर्ट से राहत के बाद समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिमोहन नेगी का किया भव्य स्वागत




गजेन्द्र सिंह चौहान पुरोला/ उत्तरकाशी

भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्तगी के बाद उच्च न्यायालय से  राहत मिलने पर  हरिमोहन समर्थकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरोला आगमन पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी का ढोल-बाजों के साथ  फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। 


 भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्तगी के बाद तीन दिन पहले हरिमोहन नेगी को उच्च न्यायालय से स्टे मिलने से नगर क्षेत्र में कांग्रेस सहित हरिमोहन समर्थकों में भारी उत्साह है ।  सोमबार को पुरोला पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी के समर्थन में  रैली का आयोजन किया गया।  न्याय सम्मान रैली में समर्थकों ने हरिमोहन नेगी जिन्दावाद के साथ "बन्दे मातरम के स्लोगन के साथ खूब जमकर नारेबाजी की। 

बताते चलें कि पिछले सप्ताह जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जांच रिपोर्ट में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के आरोपो की पुष्टि होने पर  सरकार ने सरकार ने हरिमोहन नेगी को पद से बर्खास्त कर पद रिक्त करने का आदेश दिया था।  उच्च न्यायालय ने हरिमोहन नेगी की अपील पर  राहत देते हुए उनकी बर्खास्तगी के आदेश पर स्टे कर दिया। कोर्ट से स्टे मिलने पर हरिमोहन समर्थकों ने पुरोला में  न्याय सम्मान रैली निकाली। रैली को सम्बोधित करते हुए  नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने न्यायपालिका पर भरोषा जताते हुए सभी नगर वासियों का धन्यबाद किया वंही अपने प्रति विकास विरोधियों पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया। नेगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुरोला में विकास के कार्य गवाह हैं मेरे प्रति राजनीतिक द्वेष भावना से कुछ स्थानीय भाजपा नेता किसी ओर को मुखोटा बनाकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन



इसके लिए सरकार नही बल्कि सबसे अधिक स्थानीय भाजपा के ओ नेता गुनाहगार हैं जिनको पुरोला में होता हुवा विकास पच नही रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं के कारण सरकार भी बदनाम हो रही है। उन्होंने उच्च न्यायालय से मिली राहत को सच्चाई की जीत बताते हुए पुरोला के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहने का संकल्प दोहराया। न्याय सम्मान रैली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान व पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे कुछ विकास विरोधी लोगों की साजिश करार दिया व कहा कि हरिमोहन ने पुरोला क्षेत्र के विकास की जो नींव रखी उससे कुछ भाजपा के स्थानीय नेता अपने निजी स्वार्थ के लिए नगर के विकास में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम जयेंद्र सिंह राणा,जयेंद्र,कवींद्र असवाल,विहारी लाल शाह,श्याम सिंह राणा,पूर्व प्रमुख लोकेंद्र रावत,दिनेश चौहान,उपेन्द्र शर्मा, पार्षद रजनी शाह,गीता पंवार,बलदेब नेगी,भुवनेश्वर उनियाल,कमला राम,धरमलाल दौरियाल,ओमप्रकाश रावत,हरिपा लाल,प्रेम लाल आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ