चार पेटी 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमिः2025 के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे व मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन,  प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मोरी,  मोहन सिंह कठैत की देखरेख में मोरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुये गत रात्रि में चैकिंग के दौरान मोरी, खरसाड़ी तिराह के पास से दिगम्बर व विनोद नामक 02 लोगों को वाहन संख्या UK 10 1890(ALTO) से 4 पेटी 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। वाहन को पुलिस द्वारा सीज कर थाने पर दाखिल किया गया।



बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोरी पर *60/72 आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।


 अभियुक्त दिगम्बर सिंह बिष्ट पुत्र स्व  चन्दन सिंह बिष्ट निवासी ग्राम डांग पो० जोशियाडा, उत्तरकाशी, उम्र 40 वर्ष  व विनोद सिंह चौहान पुत्र  उत्तम सिंह चौहान निवासी ग्राम झोटाड़ी थाना मोरी उत्तरकाशी, हॉल नानाई रोड, मोरी उत्तरकाशी, उम्र 41 वर्ष


बरामद माल- 4 पेटी 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब(216 पव्वे) सोलमेट व्हिस्की (कीमत करीब- 33,000 रु0/)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ