रंवाई घाटी के लाल इंजीनियर सीएल भारती डॉ अंबेडकर साहित्य श्री फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित । इंजीनियर सीएल भारती समाज सेवा में विशिष्ट कार्य करने के साथ शोषितों व वंचितों के हितों के प्रति एक सजग प्रहरी ।

गजेन्द्र सिंह चौहान, पुरोला

ई० चंद्र वाला भारती को भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने अंबेडकर फैलोशिप से सम्मानित किया  है। ई०भारती को उक्त सम्मान रविवार को नई दिल्ली में अकादमी के 38 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया गया।


  रविवार को नई दिल्ली में अधिवेशन के दौरान डा0 भीम राव  अम्बेडकर फैलोशिप अवार्ड वितरित किए जिसमें उत्तराखंड उत्तरकाशी जनपद के इ. चंद्र लाल भारती को भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने डॉ.बी.अंबेडकर फैलोशिप अवार्ड 2022 से सम्मानित किया है। 

     इ. चंद्र लाल भारती उतरकाशी जनपद रवांई घाटी के ग्राम ब्यांली पोस्ट ऑफिस पुजेली पट्टी बनाल तहसील बड़कोट के निवासी हैं, वर्तमान में विश्व बैंक उत्तराखंड डिजास्टर  रिकवरी प्रोग्राम में अपर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। 

    विभागीय स्तर पर क्षेत्रीय विकास के साथ चंद्र लाल भारती सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। क्षेत्र में सामाजिक चिंतन, वंचित, शोषित व समाजिक चिंतन को लेकर समय-समय पर आवाज उठानें  में अग्रणी है।

   उल्लेखनीय है कि इ. चंद्र लाल भारती ने वर्ष 1996 में ग्राम बरसाली में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के मर्डर केस का खुलासा करनें में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं तब से ही लगातार अनुसूचित जाति और जनजाति तथा सर्व समाज  के समाज हित के लिए कार्य कर रहे है।

    2001 से अनुसूचित जाति/ जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ में जनपद महासचिव के पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से भारती जनपद  में अनुसूचित जाति कर्मियों की पदोन्नति एवं सर्व समाज हित में कार्य करते रहे हैं।

 भारतीय दलित साहित्य अकादमी के डॉ0भीम राव अंबेडकर फैलोशिप अवार्ड 2022 से सम्मानित होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी।

      सीएल भारती को डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय अवॉर्ड मिलने पर अवार्ड मिलने पर  विधायक दुर्गेश्वर लाल, जगदीश भारती, दिलीप प्रभात, विपिन कुमार, शिक्षक चौधरी जियालाल, शिक्षक अमर बत्रा, बिजेन्द्र मणि, भगतराम, बिनोद हिमानी, रबिन्द्र राणा, लोकेश बडोनी, प्यारेलाल हिमानी,प्रधान धर्मलाल दोरियाल , जगदीश हिमानी,रमेश कोहली,राकेश कोहली,चिंरजी राही व मनवीर गौतम,करमराम,यशवंत चौहान,जगदीश भारती आदि लोगो ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ