सेवाभारती ने आज पुरोला में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सेवियों को सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आरोग्य किट का वितरण किया । सेवाभारती के संगठन मंत्री देवराज व संगठन जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद सेमवाल,सहमंत्री आचार्य लोकेश बडोनी ने अपने सम्बोधन में सेवाभारती के समाजहित में किये जा रहे कार्यों व उद्देश्यों पर विस्तार से बताते हुए कहा कि 1925 में संघ की स्थापना हुई व 1989 में शताब्दी वर्ष में सेवाभारती का गठन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित,दलित व पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने का है।

 गजेन्द्र सिंह चौहान पुरोला

पुरोला नगर क्षेत्र के संघ कार्यालय में सेवा भारती के स्वयं सेवियों को सेवा भारती के संचालित संस्कार केंद्रों के लिए आरोग्य किट वितरित किये गए।


सेवा भारती के सेवा,संस्कार,समरसता के मूल मंत्र के तत्वावधान में चलाए जा रहे संस्कार केंद्रों में कार्यरत स्वयं सेवियों को शुक्रवार को संघ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 100 से अधिक आरोग्य किट वितरित किये गए जिनके माध्यम से स्वयं सेवी अपने संस्कार केंद्रों में कोविड संक्रमण से ग्रामीणों को सावधानी से जागरूक कर सममाज हित मे कार्य कर सकें।

आरोग्य किट वितरण कार्यक्रम में सेवाभारती के संगठन मंत्री देवराज व संगठन जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद सेमवाल,सहमंत्री आचार्य लोकेश बडोनी ने अपने सम्बोधन में सेवाभारती के समाजहित में किये जा रहे कार्यों व उद्देश्यों पर विस्तार से बताते हुए कहा कि 1925 में संघ की स्थापना हुई व 1989 में शताब्दी वर्ष में सेवाभारती का गठन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के शोषित,दलित व पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने का है। उन्होंने बताया कि आज के युवाओं में अपने संस्कारों,संस्कृति व परंपराओं से विमुख होने का एक मुख्य कारण संस्कार विहीन शिक्षा का होना है। सेवाभारती संगठन ,शिक्षा में संस्कार की ओर मुख्य रूप से कार्य कर रहा है।


संगठन 2 घण्टे के कार्यक्रम के माध्यम से सम्पूर्ण राष्ट्र में स्वास्थ्य,शिक्षा,संस्कार व स्वावलम्बन कार्यक्रम चलाकर राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। संस्कार केंद्रों के माध्यम से युवाओं में संस्कार युक्त राष्ट्रवाद को जगाना सेवाभारती का संकल्प है। इसी के साथ ही संगठन के माध्यम से आपदा राहत कार्य, रक्तदान,संस्कार केंद्र,कंप्यूटर केंद्र,स्वास्थ्य कैम्प आदि कार्यक्रम चलाए जाते हैं। कार्यक्रम में संगठन जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद सेमवाल,जिला प्रचारक नरेश,संगठन मंत्री देवराज,लोकेश बडोनी,भगवान शर्मा,गोविंद राणा, विनोद असवाल, गोविंदराम नौटियाल,सुनील भंडारी,त्रेपन सिंह,लोकेश उनियाल, नवीन गैरोला आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ