बीजेपी में उभरे बगावत के सुर, मण्डल अध्यक्ष पद से राजेन्द्र शर्मा को हटाए जाने से नाराज कार्यकर्ताओ ने दी सामूहिक त्यागपत्र की चेतावनी

 गजेन्द्र सिंह चौहान पुरोला

   विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही गत सप्ताह अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित पुरोला मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा को बदले जाने से  भाजपा मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है । कार्यकर्ताओ का आक्रोश इस कदर बढ़ता चला जा रहा है कि मंगलबार को पुरोला के एक निजी होटल में बैठक कर सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी प्रदेश कार्यकारिणी को प्रेषित कि तथा  पूर्व में निर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा को यथावत रखने की मांग की।

 बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी,प्रताब सिंह रावत,राजपाल पंवार,राजेन्द्र रावत आदि ने कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरोला मंडल में एक मात्र अनुसूचित जनजाति श्रेणी के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे जो कि संगठन की परिपाठी,रीति-नीति व सामंजस्य से पार्टी हित मे कार्य कर रहे थे लेकिन कुछ क्षणिक लोगों ने अपनी मनमर्जी से कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दरकिनार कर गत सप्ताह राजेन्द्र शर्मा को मंडल अध्यक्ष पद से हटा कर दूसरे व्यक्ति को बना दिया जिससे मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों,बूथ अध्यक्ष,बूथ पालकों,शक्तिकेन्द्र संयोजकों,मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है ।

 उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप राजेन्द्र शर्मा को मण्डल अध्यक्ष पद पर यथावत नही बनाये रखती हैं तो पुरोला मण्डल के हजारों कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी से  सामूहिक त्यागपत्र देंगे।


वंही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के सकलचन्द,मीडिया प्रभारी पवन तोमर,महेश प्रसाद ने कहा कि जिन लोगों ने कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पंहुचाई है वे लोग हमेशा से ही पार्टी विरोधी गतिविधियों में रहे हैं व हमेशा से ही व्यक्ति विशेष की राजनीति में लिप्त रहै हैं । बैठक में प्रदेश नेतृत्व को सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी देते हुए मण्डल अध्यक्ष को पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं व पार्टी हित  को देखते हुए यथावत रखने की मांग की।बैठक में भाजपा के प्रताप सिंह रावत,राजेन्द्र सिंह रावत,महिपाल सिंह,दशरथ पंवार,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष  बलवीर सिंह नेगी,पवन तोमर,बहत्तर सिंह रावत,सूर्य प्रकाश,दरमियान सिंह,धीरेंद्र कंडियाल,नवनीत असवाल,विजयपाल मस्तवाल,सोबेन्द्र,दीपक हिमानी,दीपेंद्र कलूड़ा आदि दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ