नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पुरोला आगमन पर कहा भाजपा सरकार की उल्टी गिनती सुरु , कहा युवाओं, किसानों व कर्मचारियों को गुमराह करने वाली भाजपा सरकार का खेल खत्म, 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगी ऐतिहासिक जीत, कहा भाजपा शासन में प्रदेश का विकास चौपट

गजेन्द्र सिंह चौहान पुरोला

              

 नेता प्रतिपक्ष व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के पुरोला विधान सभा के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान पुरोला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। 

नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेंस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश सरकार पर उतराख़ड का विकास चौपट कर सबका साथ-सबका विकास के नाम पर पांच साल जनता को ठगनें का आरोप लगाया साथ ही मंहगाई व बेरोजगारी पर किये गये वादों को लेकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार का चेहरा बेनकाबा होने की बात कही।

  उन्होंने ने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गई है,भाजपा अपने खिलाफ जनता के आक्रोश को भांप कर चुनाव से चार महीनें पहले अपना पाप छुपाने को युवाओं व बेरोजगारों को कागजों में झूठी विज्ञप्तियां जारी कर धोखा देने का काम कर रही है एवम युवाओं, किसानों,कर्मचारियों को गुमराह करनें का खेल खेल रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनमोहन सिंह जी के समय किसानों का 72 हजार करोढ केसीसी ऋण माफ किया था किंतु भाजपा ने चुनाव के समय किया ऋणमाफी का वादा भूल गई है

उन्होनें ने कहा कि भाजपा का नकारापन व विकास विरोधी चेहरे से नकाब उतर गया है,कांग्रेस 2022 विधान सभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।


उन्होंनें कांग्रेसियों से आपसी मतभेद छोडकर 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की।


बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र राणा,किसन सिंह रावत,नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, मनमोहन सिंह चौहान,जयेन्द्र सिंह रावत,धीरपाल रावत, दिनेश खत्री,मोरी अध्यक्ष राजपाल रावत,रोजी सिंह सौंदाण,पी0 एल0 हिमानी,जयदेव शाह, कमलेश नोटियाल, रबिन्द्र राणा, जगदीश हिमानी,जय सिंह,जयेंद् सिंह,नारायणी चौहान,सुलोचना,विहारी लाल शाह,प्रकाश कुमार समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ