मोरी, ग्राम पंचायत खेड़मी में पहली बार हुआ विशु मेले को आयोजित किया गया, मेले के के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट अरुण सिंह रावत, 5 गांव समिति अध्यक्ष जगमोहन सिंह पवार ,भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष अनिल पवार सहित अनेक जनप्रतिनिधि आज ग्राम पंचायत में पहुंचे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत रिबन काटकर की गई ,जिसमें जलागम के सहयोग से एक लाख रुपये का डीजे सामान गांव पहुंचाया गया । ग्राम प्रधान द्वारा युवा समिति खेडमी को डीजे दिया गया ।
मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह द्वारा आने वाले समय में महिला मंगल दल को एक लाख रुपये की टेंट सामग्री एवं ढाई लाख रुपए लागत से पंचायत चौक सुन्दरीकरण एवं नव निर्माण करने की भी घोषणा की गई ।
खेडमी गांव के समस्त ग्रामीणों मेले में प्रतिभाग किया ,सुबह से शाम तक कार्यक्रम गीत नृत्य तांदी लगाकर लोग खूब झूमें।
इस अवसर पर सूरज चौहान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपेंद्र वर्मा व उपेंद्र रावत हिमांशु चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण कुमार पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान केसर सिंह पूर्व प्रधान चंद्र सिंह पूर्व प्रधान जायगिरी देवी युवक मंगल दल के अनिल आर्य सुनील पंवार दीपक पवार मनवीर पवार दफ्तर सिंह पवार धनाराम परमेश सिंह चौहान मनोज माली प्रह्लाद सिंह माली विनोद पवार सोबेन्द्र सिंह पवार जगत राम पवार सभी ग्राम पंचायत के बुजुर्ग युवा साथी आज इस मेले के साक्षी बने जलागम के लेखा सहायक पुष्पेंद्र पवार जलागम की फैसिलेटर अंजना रावत प्रवीण पवार लोक गायक संदीप पवार राजेश कुमार चतर लला प्रेमलाल अनिल आर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ