पुरोला। गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के सांकरी रेंज में जहां भारी मात्रा में धड़ल्ले से हरे देवदार के पेड़ो का कटान किया जा रहा है वहीं क्षेत्र के एक गांव में आरा मशीन भी संचालित की जा रही है अधिकारी इसे कटर बता रहे है जबकि इस प्रतिबंधित क्षेत्र में आरा मशीन तो दूर कटर का उपयोग करना भी प्रतिबंधित है।
गोविन्द वन्य जीव विहार क्षेत्र के सांकरी रेंज में धड़ल्ले से देवदार के पेड़ो का अवैध कटान किया जा रहा है इतना ही नही यहां एक गांव में आरा मशीन भी संचालित करनी बतायी जा रही है। यहा भारी मात्रा में लकड़ियो का चिरान एवं कटान किया जा रहा है।आरा मशीन की जानकारी उच्च अधिकारियों सहित वन कर्मियों को है लेकिन मामला उजागर नही किया जा रहा है और ना ही आरा मशीन को बंद किया गया है।
कुछ ग्रामीण नाम न छापने की शर्त पर बताते है कि विभाग के अधिकारी यहां कई बार आते जाते है लेकिन आरा मशीन को आज तक सीज नही किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चोरी छिपे कुछ कटर भी कार्य कर रहे है। पार्क प्रशासन इस मामले में बेखबर बना हुआ है। विभाग के उप निदेशक कोमल सिंह ने बताया कि आरा मशीन की उनको जानकारी नही है। आरा मशीन हेतु विभागीय प्रमीशन अवश्य है। उन्होंने कहा कि ये कटर हो सकते है शीघ्र इनकी जांच की जाएगी तथा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।


0 टिप्पणियाँ