पुरोला, बरिष्ठ पत्रकार राकेश रतूड़ी को कांग्रेस पार्टी ब्लॉक ओबीसी वीभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । जिलाध्यक्ष जसपाल परमार ने उनको अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुये कहा कि उनके अनुभव व पार्टी के सिद्धांतों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुये पार्टी नेतृत्व ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका दी है ।
उन्होंने कहा कि आशा है कि जो विश्वास पार्टी नेतृत्व ने उनपर जताया है वो उस उम्मीद पर खरा उतरेंगे ।
राकेश रतूड़ी ने ब्लाक अध्यक्ष बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष जसपाल परमार व पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद जताते हुए कहा कि जो विश्वास पार्टी नेतृत्व ने उनपर जताया है वो उस उम्मीद पर खरा उतरेंगे व पार्टी को मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे ।
राकेश रतूड़ी को ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी विभाग बनाये जाने का पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने स्वागत किया व उन्हें शुभकामनाएं दी ।
उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने वालो में कमलेश नोटियाल, बिहारी लाल शाह, दिनेश खत्री, प्रकाश डबराल व किसन रावत दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी सामिल रहे

0 टिप्पणियाँ