पुरोला नगरपंचायत क्षेत्र अंतर्गत मुख्यबाज़ार में आक्रोशित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार व राज्यसरकार के खिलाफ मंहगाई को लेकर पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व सरकार का पुतला जलाकर विरोध किया।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह रावत,अनिसुचित जाती मोर्चे के प्रकाश कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार मंहगाई को लेकर पूर्णरूप से विफल है गांव,गरीब व किसान की बात करनेवाली भाजपा सरकार केवल गरीबों के साथ दिखावा कर रही है यह केवल बड़े बड़े घरानों व पूंजीपतियों की मुट्ठी में चलने वाली सरकार है और उनकी हमदर्द है।
किसानों पर अत्याचार हो रहा है,मंहगाई व बेरोजगारी चरम पर है।किसानों के साथ बार बार छलावा किया जाता रहा है।वंही कांग्रेस के विहारी लाल शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार केवल सता के नशे में चूर है पेट्रोल,डीज़ल,रसोई गैस के दाम दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं जिस कारण हर दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं।पुतला दहन कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष जयेन्द्र सिंह रावत,राकेश रतूड़ी,रेखा नौटियाल जोशी,अम्बिका, दिनेश,सुभाष,नवनीत,चौहान,विहारी लाल,रिंकू शर्मा,प्रदीप राज, निर्मला,कमलेश नौटियाल आदि लोग उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ