पुरोला। मोरी ब्लाक के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोजी सिंह सौंदाण की धर्मपत्नी का निधन होने पर यहां विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दल के नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। श्रीमती अतरी देवी 68वर्ष का मंगलवार को हृदयगति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजी सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष राजपाल रावत,ब्लाक प्रमुख बचन पंवार,रणदेव कुंवर,प्रताप सिंह चौहान,हरिमोहन नेगी,राजपाल पंवार, बलदेव असवाल,दुर्गेश लाल आदि ने दुःख व्यक्त किया है।
0 टिप्पणियाँ