पुरोला स्थापना दिवस पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली।

 पुरोला।---स्थापना दिवस पर निकाली तिरंगा रैली।                              पुरोला नगर क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमबार को कांग्रेस स्थापना दिवस पर नगर क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाल कर एकता व संघर्ष का संदेश दिया।


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह रावत व जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा प्रकाश कुमार के अगुवाई में कांग्रेस कार्यालय से मुख्यबाज़ार बस स्टेशन तक तिरंगा रैली निकालकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया।

विज्ञापन

तिरंगा रैली कार्यक्रम में कांग्रेस के मोरी ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल रावत,हाकम सिंह,रेखा नौटियाल जोशी,प्रमिला देवी,प्रह्लाद सिंह,राजेन्द्र सिंह,दीवान सिंह,अजय भारती, विकास हिमानी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ