बिलखेत में मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना कराये प्रदेश सरकार

उत्तराखण्ड क्रांतिदल डेमोक्रेटिक के केन्द्रीय नेता इं•डीपीएस रावत ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार से सतपुली क्षेत्र के विकास के लिए बिलखेत में केन्द्र के सहयोग से एक मेडिकल कालेज और एक इंजीनियरिंग संस्थान खोलने की मांग की है। 


उत्तराखण्ड क्रांतिदल डेमोक्रेटिक के केन्द्रीय नेता इं•डीपीएस रावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश और केन्द्र में भाजपा की सरकार गठित होने पर राज्य में विकास का डबल इंजन लगाने की बात कही उत्तराखण्ड की जनता ने भी लोकसभा तथा विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड मत और समर्थन दिया तथा केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें अस्तित्व में आई ।

उत्तराखण्ड की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया और भारी समर्थन दिया।अब बारी भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय तथा प्रदेश नेतृत्व की है कि वे विकास के डबल इंजन को स्टार्ट करें तथा उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में विकास को धरातल पर उतारें।

इं•डीपीएस रावत ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व से सतपुली के हिर्दय स्थल बिलखेत में एक मेडिकल कालेज और एक इंजीनियरिंग संस्थान की स्थापना के लिए भाजपा के प्रदेश नेतृत्व को केन्द्र से सहमति लेने की मांग की हैं।इं•डीपीएस रावत ने कहा कि पहाड़ में मेडिकल कालेज खुलने से यहां डाॅक्टरों,नर्स और मेडिकल स्टाफ की कमी पूरी होगी।तो इंजीनियरिंग संस्थान खुलने से स्थानीय युवाओं को नौकरियां उपलब्ध होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ