पुरोला,
विधायक निधि को किस तरह से कुछ अधिकारियों ने लूट की निधि समझ रखा इसका उदाहरण पुरोला के एक निजी स्कूल के नाम पर आवंटित हुई विधायक निधि है ।
हमारी खोजबीन से पता चला कि पुरोला विधायक राजकुमार बतौर मुख्य अतिथि उक्त विद्यालय के वार्षिक उत्सव में शामिल हुए थे व विधायक निधि से विद्यालय के लिए धन देने की घोषणा की ।
इस बीच उक्त विद्यालय ने करोड़ों की लागत के साथ खुद का निर्माण कार्य शुरू कर दिया , पँचायत मंत्री ने इस बात का फायदा उठाते हुए उक्त निर्माण का फर्जी बिल बनाकर सरकारी धन को ठिकाने लगा दिया ।
बाद में जो भी सेटलमेंट हो पर बताते चले कि उक्त पंचायत मंत्री से पुरोला के काफी लोग परेशान रहे हैं, देखना ये हैं कि कितने लोग आवाज को मुखर करते हैं ।

0 टिप्पणियाँ