दिल्ली में एक बार फिर से केजरीवाल, जनता ने पहली बार काम के समर्थन में दिया जनमत, बीजेपी ने झोंकी थी पूरी ताकत । पीएम मोदी व अमित शाह सहित 200 सांसदों ने संभाली थी चुनाव की कमान , इसके अतिरिक्त बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयो ने भी किया प्रचार ।
जनता ने चुना विकास ।
खबर लिखे जाने तक आम आदमी पार्टी और 58 सीटों पर और बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कॉन्ग्रेस पिछली बार की तरह इस बार भी जीरो पर आउट हुुुई है ।दिल्ली से बाहर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है ।
उत्तराखंड में जहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता देहरादून के गांधी पार्क में इकट्ठा होकर खुशियां मना रहे हैं वही पुरोला में आम आदमी पार्टी के संस्थापक देवी प्रसाद बिजल्वाण फेसबुक के माध्यम से अपनी खुशियां बयां कर रहे हैं । देवी प्रसाद की फेसबुक पोस्ट बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं और उनकी पोस्ट पढ़कर बीजेपी कार्यकर्ता खिन्न हो रहे है ।पुरोला में बीजेपी कार्यकर्ताओं से दिल्ली चुनाव पर उनकी राय जाननी चाही पर कोई भी कार्यकर्ता अपनी राय नहीं व्यक्त कर सका, लेकिन यहां पर आम जनमानस चाहे वह बीजेपी का कार्यकर्ता हो या कांग्रेश का समर्थक हो हर कोई यही कह रहा है केजरीवाल ने काम किया है और काम किया है तो वोट भी मिले हैं । यहां पर लोगों का केजरीवाल से यही शिकायत है कि वह भारत के बहुसंख्यक समुदाय यानी कि हिंदू समुदाय के सांस्कृतिक मूल्यों के खिलाफ है । जनता की आवाज आ रही है उनकी पसन्द केजरीवाल है लेकिन केजरीवाल हिंदुत्व के खिलाफ है । यह भी कहा गया है कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के न पनपने के पीछे एक ही कारण है की केजरीवाल समय-समय पर हिंदुत्व के खिलाफ बयान देते हैं । जिस कारण जनता आम आदमी पार्टी से नहीं जुड़ना चाहती है । आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दौलत राम बडोनी ने बयान दिया है सत्य की विजय हुई है और उन्होंने उत्तराखंड में भी संगठन को खड़ा करने के लिए प्रयास करने को कहा है , वही देहरादून में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता नवीन परसाली ने कार्यकर्ताओं से इस खुशी को जोश और उत्साह से व्यक्त करने को कहा है। स्वराज चौहान जो कि पूर्व में विधायक का भी चुनाव लड़ चुके हैं ने कहा है कि उनका अगला उद्देश्य उत्तराखंड में भी जनता के बीच आम आदमी पार्टी को लोकप्रिय बनाना है और उसके लिए वह जनता से काम के लिए वोट देने की अपील करते हैं जो काम करता है उसी को वोट दें और जो काम नहीं करता है उसे चुनाव के माध्यम से बाहर करें ।

0 टिप्पणियाँ