केजरीवाल की जीत पर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी में जश्न, मिठाई बांटकर जताया दिल्ली की जनता का आभार, कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की जनता से की अपील धर्म व जाती से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करने वालों का करे समर्थन, नवीन परसाली व स्वराज चौहान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान ।

दिल्ली के चुनाव परिणाम ने जहां केजरीवाल के शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी के लिए किए गए कार्यो पर मुहर लगाई वही बीजेपी व कांग्रेस के लिये पूरे देस में खतरे की घण्टी भी बजा दी है ।






आज प्रदेशभर में जिस तरह से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश व उत्साह देखा गया उससे लगता है कि जल्दी ही उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा । नवीन परसाली व स्वराज चौहान ने देहरादून में पार्टी कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटी व एकजुट होकर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया ।

पवन पांडे का कार्यकर्ताओं के नाम सन्देश
जय हिंद!  साथियों उत्तराखंड से आए सभी क्रांतिकारी साथियों का दिल से हार्दिक आभार सभी साथियों ने दिल्ली में अपना बहुमूल्य समय निकालकर दिल्ली के अलग-अलग विधानसभाओं में तन मन धन से कार्य किया आप लोगों की सकारात्मक ऊर्जा से दिल्ली मैं आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ भारत के लाल यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान अरविंद केजरीवाल जी को रिकॉर्ड तोड़ लोकमत प्राप्त हुआ आप लोगों के भावनात्मक आशीर्वाद से आम आदमी पार्टी ने   राष्ट्र निर्माण के लिए हुंकार भर दी है । साथियों इस नूतन राजनीतिक क्रांति को अपने उत्तराखंड में फ़हराने के लिए मोर्चा संभालने की जरूरत है जितने भी साथी आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं वह सब एक ही विचारधारा के लोग हैं इसलिए एकमत होकर बदलाव की इस राजनीति में अपना योगदान प्रदान करने के लिए आगे आकर सहयोग प्रदान करें धन्यवाद आपका भाई पवन पांडे जय हिंद जय हिंद जय उत्तराखंड।
किच्छा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
 आज किच्छा में  महाराणाप्रताप चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी की जीत पर लड्डू बांट कर खुशियां मनाई, और दिल्ली की जनता को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। जिसने आम आदमी पार्टी को इतना बड़ा जनादेश दिया है ।
दिल्ली की जनता ने भी वोट काम के ऊपर दिया जैसे पिछले पाँच सालो में आम आदमी पार्टी ने बिजली,पानी शिक्षा,स्वास्थ्य,बुजुर्गो की यात्रा,फरिश्ते योजना,शहीदों का व उनके परिवारों का सम्मान,सिसी टीवी कैमरे,स्ट्रीट लाइट,आदि जैसे विकास के मुद्दों पर काम किया है। लगातार तीसरी बार केजरीवाल सरकार बनने की खुशी में मिष्ठान वितरण के दौरान जनार्दन सिंह,दिनेश यादव,जावेद मालिक, रोहिताश गंगवार, सीपी अधिकारी , प्रमोद दुवे ताराचन्द सिंधी मोहम्मद नासिर, आनंद मैसी, डॉक्टर कुंवर वर्धन ,अखलाक कुरैशी, मनोज शाही,अब्दुल जाहिद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ