पुरोला में बीजेपी की नागरिकता बिल के समर्थन में रैली में उमड़ा भारी जनसैलाब, वक्ताओं ने कांग्रेस , वामपंथियों व अन्य विपक्षी दलों को बताया हिन्दुओ का सबसे बड़ा विरोधी

पुरोला। भाजपाइयो ने यहाँ नगर में सीएए के समर्थन में रैली का आयोजन किया एवं पूर्व मंत्री स्व0बरफिया लाल जुवांठा के स्मारक में एक एक जनसभा कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित कर रहा है।

    यमुना घाटी के नौगाॅव, बड़कोट, मोरी एवं पुरोला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के कुमोला रोड, मोरी रोड में रैली निकालकर पूर्व मंत्री स्व0बरफिया लाल जुवांठा के स्मारक में एक सभा कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लम्बे समय से भारत में निवास कर रहे शरणार्थियों को नागरिकता देने का कानून संशोधन किया है। इस कानून से देश मे रह रहे किसी भी व्यक्ति की नागरिकता को कोई खतरा नही है लेकिन विपक्ष राजनीति कर जनता को भ्रमित कर रहा है।





इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, आनंदी राणा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र गैरोला,राजेन्द्र रावत, रघुबीर पंवार, लोकेश उनियाल, बद्री प्रसाद नोडियाल, भगवान शर्मा, उपेन्द्र असवाल, बलदेब असवाल, विकास राणा, पवन तोमर, बृजमोहन चौहान, बहत्तर सिंह रावत, अरविन्द खंडूड़ी, शांतिप्रसाद खंडूड़ी, रमेश दत्त नोटियाल, विनोद असवाल, सतेंद्र राणा, गीता बिष्ट,नवीन गैरोला, ओमप्रकाश नौडियाल,  रामचंद्र पंवार, चंद्र मोहन कपूर, विजय बधानी, चंद्र मोहन रावत,चरण शाह आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ