उत्तराखंड नवनिर्माण सेना ने किया राजनीतिक विकल्प देने का एलान, प्रदेस महासचिव सुसील कुमार ने बताया बैठक का निर्णय

Amazon sale sale sale get up to 70% discount by clicking heare  दिनांक 11जनवरी
 को राज्य में वर्तमान परिस्थितियों में  राज्य की मूल भावनाओं के अनुरूप सशक्त  राजनीतिक विकल्प निर्माण, संगठन द्वारा किये कार्यों की समीक्षा एवं भविष्य की रूपरेखा के परिपेक्ष  देहरादून में बैठक आहूत हुई। जिसमें निन्मलिखित  प्रस्ताव स
 पारित हुए I




1) संगठन द्वारा किये पिछले जनसंवाद से स्पष्ट है उत्तराखंड में जनता बाहरी राष्ट्रीय पार्टियों की दिशाहीन नीतियों एवं कार्यशैली से व्यथित तथा कुंठित है। जनता चाहती है कि राज्य में सशक्त क्षेत्रीय  विकल्प की स्थापना हो जो राज्य निर्माण की मूलभवनाओं के अनूप कार्य करे। उत्तराखंड नवनिर्माण सेना राज्य के समस्त राज्य हितेषियों एवं क्षेत्रीय संगठनों को एक मंच पर लाकर  सशक्त राजनैतिक  विकल्प की नींव रखेगी जो राज्य की जनता की उम्मीदों  के कार्य करे।
2) संगठन जनसमस्याओं के समाधान हेतु विधानसभा स्तर पर जनसमस्या निस्तारण केम्पों का आयोजन कर जनसमस्याओं का निस्तारण करेगा I
3) सर्व सम्मति से प्रदेश किसान प्रकोष्ठ संयोजक रवींद्र फुटेला, देहरादून नगर अध्यक्ष बिजेंद्र रावत, किच्छा विधानसभा संयोजक संजीव जायसवाल, प्रतापनगर संयोजक शीशराम बडोनी पद पर मनोनीत किया गया।
4) राज्य में छात्रों की समस्यों एवं निवारण हेतु तथा छात्र सहक्तिकरण हेतु उत्तराखंड नवनिर्माण की छात्र शाखा उत्तराखंड नवनिर्माण विद्यार्थी सेना कॉलेज चुनाव में प्रतिभाग करेगा।

बैठक में बिलास गौड़, दीपक गैरोला , बिजेंद्र बिष्ट , सुशील कुमार , बिजेंद्र रावत , सतीश सकलानी , हरीश थपलियाल , महेंद्र सिंह रावल , राजेश कुमार ,,आशीष नौटियाल , रहमान , राहुल , जबर सिंह पावेल, हरीश ढिमरी, शीश पाल, पंकज रघुवंशी, सचिन त्रिवेदी,उमानंद सती, सुरेश सेमवाल इत्यादि उपस्थित रहे I सुसील कुमार ने बैठक मैं आये समस्त  पदाधिकारी, समाज सेवियों एवं पुरोहित समाज से आये समस्त पदाधिकारिओं का  आभार व्यक्त किया I

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ