मुश्किल में जनजीवन, पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ी, सुरेन्द्र देवजानी प्रधान ग्राम पंचायत खेडमी

मोरी,उत्तरकाशी-
जनपद उत्तरकाशी के मोरी विकासखंड के गांव खेड़मी,देवजानी,जीवाणू,डांडागांव,रमालगांव, डोभालगांव, खरसाडी, विंगसारी,सिंगतुर,बंगाण,फते पर्वत,बड़ासू पट्टी के तमाम गांव में बर्फ में घीरने से आम जन मानस की मुश्किलें ही नही तमाम पशुपालकों को मुश्किल परिस्तिथियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य मार्गों में पेड़ गिरने व बर्फ गिरने से पशुपालकों की समस्याओं से निपटने के लिए ग्रामीण अपने संसाधनों से व्यवस्था में जूठे है।
 ग्राम प्रधान खेडमी सुरेन्द्र देवजानी ने बताया कि सभी गांवों के दम्पर्क मार्ग बर्फ से आच्छादित है जिस कारण पशु भी घर मे कैद हो गये है, पशुओं के लिये चारे की किल्लत हो रही है, गांव की विधुत व्यवस्था भी चरमरा गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ