पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

 *उत्तरकाशी पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*


*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित “अभया” अभियान के अंतर्गत आज 16 मई 2026 को उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा आद्य शंकराचार्य शिक्षण संस्थान, सेकेंडरी स्कूल, NIM रोड जोशियाड़ा, उत्तरकाशी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभाव एवं सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया।



कार्यक्रम के दौरान *उपनिरीक्षक  गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल* द्वारा छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे एवं गलत संगत से दूर रहकर अपने कैरियर पर फोकस करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पोक्सो एक्ट एवं बाल विवाह संबंधी जानकारी देते हुए उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, गौरा शक्ति फीचर एवं डायल-112 के प्रभावी उपयोग के बारे में बताया।


*आरक्षी  नवीन रमोला* द्वारा बच्चों को मानव तस्करी एवं बाल अपराधों के प्रति सजग करते हुए अनजान एवं संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने की हिदायत दी गई तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की महत्ता समझाई गई।


*मुख्य आरक्षी  शक्ति गुसाईं* द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग हेतु आवश्यक सावधानियां बताई गईं। उन्होंने बैंक विवरण, निजी जानकारी, ओटीपी अथवा अन्य गोपनीय सूचनाएं किसी के साथ साझा न करने की सलाह देते हुए साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया।


इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए वर्तमान चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ते यातायात दबाव के बीच सड़क पर सावधानी बरतने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किए जा रहे यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी साझा की गई।


कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को “अभया” अभियान से संबंधित हेल्पलाइन कार्ड एवं साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट भी वितरित किए गए।


इस अवसर पर *विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिवाकर सेमवाल, अपर उपनिरीक्षक श्रीमती माया असवाल सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।*



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ