उत्तरकाशी के दो भाइयों को एक साथ मानद डॉक्टरेट, शिक्षा, बैंकिंग और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान का मिला सम्मान

 नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उत्तरकाशी के ज्ञानेंद्र सिंह परमार एवं सोहनपाल सिंह भंडारी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर।

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी के धनारी एवं भंडारस्यूं पट्टी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि क्षेत्र के दो भाइयों को शिक्षा, बैंकिंग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक साथ मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। 



जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक में अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत ज्ञानेंद्र सिंह परमार को बैंकिंग एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के कार्यालय प्रभारी सोहनपाल सिंह भंडारी को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान 30 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित Constitution Club of India में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। 



कार्यक्रम का आयोजन Iconic Peace Award Council एवं Emerging Achievers Award Council द्वारा किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही। 



दोनों भाइयों को मिली इस उपलब्धि से उनके पैतृक क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे उत्तरकाशी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ