गजेंद्र सिंह चौहान
विधानसभा चुनाव 2027 करीब आते जा रहे है, विधानसभा चुनावों के 9 संभावितों को लेकर समर्थक खूब चर्चा कर रहे है। आइए 9 संभावितों में से तीन विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक मालचंद व सम्मी बोरियांण के बारे में क्या है पुरोला की जनता की राय ।
सोशल मीडिया सर्वे में विधायक दुर्गेश्वर लाल बाकी दोनों से आगे चल रहे हैं। पूर्व विधायक मालचंद शुरूआती रुझानों में सम्मी बोरियांण से मामूली अंतर से पीछे चल रहे है।
यहां अभी पूर्व विधायक राजकुमार, नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, मोहन लाल बुराटा, सचिन कुमार, हरिमोहन जुवांठा व बीएल आर्या को लेकर इस आलेख में चर्चा नहीं की जा रही है। अगले आलेख में उपरोक्त सभी के बारे में सोशल मीडिया क्या कह रही हैं को प्रकाशित किया जायेगा।
नमो न्यूज के सोशल मीडिया सर्वे में विधायक दुर्गेश्वर लाल को 30% वोट , पूर्व विधायक मालचंद को 21% वोट व सम्मी बोरियांण को 23% वोट मिले हैं। यहां ये भी उल्लेख करना जरूरी है कि सम्मी के पक्ष में युवा खूब लिख रहे हैं।
खैर सोशल मीडिया व हकीक़त में बहुत कुछ बदलता है, फिर भी सोशल मीडिया के रुझानों को कम भी नहीं आंका जा सकता हैं।
डिस्क्लेमर:- इस आलेख को सोशल मीडिया पर मिले रुझानों के आधार पर लिखा गया है। आलेख का उद्देश्य न वयक्ति विशेष की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना है ओर न ही किसी को महिमामंडित करना है।

0 टिप्पणियाँ