पुलिस ने स्कूली छात्र-छात्राओं को पढाया सडक सुरक्षा का पाठ।


 *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यातायात नियमों तथा सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे “36वें सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत लगातार जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये  रहें हैं। 



*कोतवाली धरासू तथा थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा बिरजा इण्टर कॉलेज चिन्यालीसौड तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज गुंदियाटगांव, पुरोला में “सडक सुरक्षा” कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति सजग किया गया।*



पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा का महत्व बताते हुये नाबालिग द्वारा वाहन न चलाने,  ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग, ओवर लोडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, तीन सवारी, ड्रिंक एंड ड्राइव आदि यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जागरुक किया गया। छात्र-छात्राओं का कैरियर के प्रति मार्गदर्शन भी किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ