उत्तरकाशी की कविता जोगेला को मिलेगा वीरांगना सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2025

उत्तरकाशी। जनपद उत्तरकाशी की सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व वार्ड सदस्य  कविता जोगेला को प्रतिष्ठित वीरांगना सावित्री बाई फूले राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 13 दिसंबर 2025 को दिल्ली में भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा प्रदान किया जाएगा।



कविता जोगेला, पत्नी राकेश जोगेला, निवासी वार्ड संख्या 4 बाड़ाहाट उत्तरकाशी, लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। वे उत्तरकाशी नगर पालिका में 5 वर्ष तक वार्ड मेंबर रहीं और अपने कार्यकाल के दौरान शहर की स्वच्छता, बालिका शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण पर विशेष रूप से कार्य किया।



वे स्वयं MA, B.Ed. शिक्षा प्राप्त हैं तथा उच्च शिक्षित महिलाओं की प्रेरणा स्रोत मानी जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने शहर में वर्षों तक ब्यूटी पार्लर का संचालन कर स्थानीय महिलाओं को स्वावलंबन का मार्ग भी दिखाया।


कविता जोगेला के पिता  दिलीप आर्य, उत्तरकाशी शहर के जाने-माने टेलर मास्टर के रूप में विख्यात हैं।


राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने की घोषणा पर जनपद के कई गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने कविता जोगेला को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ