प्रशासक हूं , सेवक बनकर करूंगा कार्य । प्रशासक की जिम्मेदारी मिलने पर दीपक बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री व पंचायतराज मंत्री सातों सतपाल महाराज का जताया आभार। दीपक को प्रशासक की जिम्मेदारी पर समर्थकों में भारी उत्साह। I am an administrator, I will work as a servant. Deepak Bijlwan expressed gratitude to Chief Minister and Panchayat Raj Minister Satpal Maharaj on getting the responsibility of administrator. There was huge enthusiasm among the supporters when Deepak got the responsibility of administrator.

 गजेंद्र सिंह चौहान।






जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रशासक के रूप में कार्यभार मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पंचायतराज मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया हैं। प्रशासक के रूप में जिला पंचायत उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दिए जाने पर दीपक ने कहा कि जिम्मेदारी भले ही प्रशासक की मिली है पर वे हमेशा से जनता के सेवक रहे है व सेवक बनकर कार्य करेंगे।


दीपक बिजल्वाण को प्रशासक की जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में भारी खुशी है। चिन्याली, भटवारी, डूंडा, नौगांव - बड़कोट , पुरोला व मोरी में उनके समर्थक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी मेंबर, ग्राम प्रधानों व आम जनता ने दीपक बिजल्वाण को प्रशासक बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


दीपक समर्थकों ने फेसबुक व वॉट्सएप पर शुभकामनाएं संदेश प्रेषित कर मुख्यमंत्री व पंचायतराज मंत्री का आभार व्यक्त किया है।




 


सोमवार को निवर्तमान अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने जिला पंचायत उत्तरकाशी का प्रशासक पद का विधिवत पदभार ग्रहण किया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी/ अपर मुख्य अधिकारी मुकेश चन्द्र रमोला ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जारी निर्देश के क्रम में प्रशासक का पद पर ग्रहण करवाया है।


 इस दौरान क्षेत्र पंचायत प्रमुख भटवाड़ी  विनीता रावत, डुंडा प्रमुख डॉ शैलेन्द्र कोहली, जिला पंचायत सदस्य मनीष राणा,प्रदीप कैन्तुरा, प्रदीप भट्ट, शशि कुमाई, ने कहा कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण  को प्रशासक नियुक्त करने पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहां कि सरकार ने उत्तराखंड पंचायत एक्ट के अन्तर्गत नियम के तहत निवर्तमान अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया है इससे पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी आयेगी ।


इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश भटवान,शंभू पंवार, करोली के निवर्तमान प्रधान रंजीता पंवार,  शिवराज बिष्ट, जगमोहन, सुरेन्द्र पाल, विकास भंडारी, पूर्व प्रधान विरेन्द्र नौटियाल,


 वित्तीय परामर्शदाता नवनीत शेखर जोशी, राकेश सिंह रावत, अनमोल राणा,अमित डिमरी आदि मौजूद रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ