गजेंद्र सिंह चौहान, पुरोला
विगत 3 वर्षों से पुरोला विधानसभा के संसाधनों पर कब्जा जमाए भाजपा के अग्निविरों की इस चुनाव में बड़ी अग्निपरीक्षा होने जा रही है। गौरतलब है कि पुरोला के संसाधनों पर वर्तमान में उन लोगों का कब्जा है जिन्होंने खुलकर भाजपा के खिलाफ मतदान ही नहीं किया है , अपितु कांग्रेस की रीढ़ माने जाते है।
सीधे तौर पर बात करे कि हर नदी नालों पर जो भी विनाश कार्य सरकार करवा रही है यानि जिन विनाश कार्यों की वजह से बहुत बड़ी आपदा को निमंत्रण दिया जा रहा है, उन विनाश कार्यों के ठेके एक तथा कथित मोर्चे के पास है। यही नहीं हर वो व्यक्ति जिसका तन मन धन सबकुछ कांग्रेस के लिए समर्पित है उसे विगत 3 वर्षों में भाजपा सरकार ने इतना मजबूत बना दिया है कि भविष्य में यहां भाजपा की हार का एक मुख्य कारण ये भी होगा ।
भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में पत्रकार से लेकर कार्यकर्ता तक सिर्फ उन्हीं को लाभ दिया गया जो कांग्रेस के समर्पित सिपाही है।
खैर भाजपा व दुर्गेश लाल के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी गत लोकसभा चुनाव में भी व्यक्त कर दी थी किंतु इसे बॉबी पंवार की लहर समझ कर भुला दिया गया। ये तो वक्त ही बताएगा कि भाजपा शासन में मजबूत हुए कांग्रेसी व कथित मोर्चे के लोग भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करते हैं या कांग्रेस के हाथ को मजबूत करते है ।
#नमोनारायण

0 टिप्पणियाँ