देहरादून। सतर्कता टीम ने पीएमजीएसवाई कार्यालय कालसी में कार्यरत अपर सहायक अभियंता सुन्दर सिंह चौहान को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिफ्तार किया है।
विजिलेंस ने हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दर्ज शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपर सहायक अभियंता को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । पीएमजीएसवाई कार्यालय कालसी के अपर सहायक अभियंता सुन्दर सिंह चौहान द्वारा शिकायतकर्ता की रोड में कटी गयी जमीन का मुआवजा का चेक दिलाने के एवज में 5000 रुपए 0 रिश्वत की मांग की गयी थी।

0 टिप्पणियाँ