Breaking news; स्मैक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार । बरामद स्मैक की कीमत लगभग दो लाख रूपये। NDPS act के तहत मुकदमा दर्ज। Police arrested smack smuggler. The value of the recovered smack was approximately Rs 2 lakh. Case registered under NDPS act.

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के तहत  पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी * के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे का कारोबार करने वालों के प्रति लगातार धर-पकड़ की कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में गत रात्रि को  *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट  सुरेन्द्र सिंह भण्डारी* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मोरी  रणवीर सिंह* के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर सटीक जानकारी जुटाते हुये चैकिंग अभियान चलाकर *बिट्टू सिंह नामक युवक को स्थान मोरी रोड़ बड़ा पत्थर के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के कब्जे से 5.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी है।*  


गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *उक्त युवक के विरुध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत  मुकदमा पंजीकृत किया गया है।* अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। 


*गिरफ्तार अभियुक्त-* बिट्टू सिंह पुत्र  रामलाल निवासी भितरी थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र- 24 वर्ष।

*बरामद माल-* 5.05 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 2 लाख रु0)


*पुलिस टीम-*

1- उ0नि0 विनोद कुमार गोला

2- कानि0 सत्यपाल

3- कानि0 विशन



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ