एक लाख रूपये की अवैध अफीम के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार। One smuggler arrested with illegal opium worth Rs 1 lakh.

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025* के अंतर्गत *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय* के निर्देशन मे नशे के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे


अवैध नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुये *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री सुरेन्द्र सिंह भण्डारी* के निकट पर्यवेक्षण में गत रात्रि में *थानाध्यक्ष मोरी श्री रणवीर सिंह चौहान* के नेतृत्व में *मोरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम* द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये *मोरी-सांकरी रोड गैच्वाण गांव बैण्ड के पास से लक्ष्मण नामक युवक को 864 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।* 

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *उक्त युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर NDPS Act की धारा 8/17 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।*


*गिरफ्तार अभियुक्त-* लक्ष्मण सिंह पुत्र सीलीराम निवासी ग्राम सावणी मोरी उत्तरकाशी उम्र- 30 वर्ष।


*बरामद माल-* 864 ग्राम अफीम ( कीमत करीब 1 लाख रु0)


*पुलिस टीम-*

1 श्री रणवीर सिंह- थानाध्यक्ष मोरी

2 हे0कानि0 बबलू खान- एसओजी

3 कानि0 अनिल तोमर

4 कानि0 महिदेव

5 कानि0 गणेश राणा

6 कानि0 सुनील ज्याडा-एसओजी

7 कानि0 अनिल-एसओजी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ