जखोल गांव को मिला साहसिक पर्यटन विलेज अवार्ड । देवक़्यारा पर्यटन विकास समिति जखोल के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, ग्राम प्रधान विनोद कुमार व पर्यटन समिति की अध्यक्षता मीना रावत 27 सितंबर को दिल्ली में अवार्ड ग्रहण करने के लिए आमंत्रित । Jakhol village received Adventure Tourism Village Award. Devkyara Tourism Development Committee Jakhol Chairman Ganga Singh Rawat, Village Head Vinod Kumar and Tourism Committee Chairman Meena Rawat were invited to receive the award in Delhi on 27th September.

 देहरादून /जखोल/पुरोला। 



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की मुहिम रंग ला रही है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से राज्य के चार गांवों को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 27 सितंबर को नई दिल्ली में यह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।


 भारत सरकार द्वारा 27 सितम्बर को नई दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण करने के लिए  देवक़्यारा पर्यटन विकास समिति जखोल के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, ग्राम प्रधान विनोद कुमार व समिति की सह अध्यक्ष मीना रावत को  साहसिक पर्यटन विलेज पुरस्कार ग्रहण करने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है ।



पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। संस्कृति और प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्यों व जीवन शैली को बढ़ावा देने


एवं आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को इसमें परखा जाता है। इन्हीं विषयों पर प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। इस वर्ष प्रविष्टियों के आधार उत्तराखंड के चार गांवों का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ है।


उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, हर्षिल गांव को वाइब्रेंट विलेज, पिथौरागढ़ जिले के सीमान्त गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज और नैनीताल जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार के लिए चुना गया है।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  व विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सभी ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यटन विकास में आम जनता की अहम भूमिका है। उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश के रूप में स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है, इसके लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, लेकिन राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

जखोल गांव को साहसिक पर्यटन विलेज के लिए पुरस्कृत किये जाने पर देवक़्यारा पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत  ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री धामी , कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व विधायक दुर्गेश्वर लाल का धन्यवाद ज्ञापित किया है । देवक़्यारा पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत   ने कहा कि गांव को पुरस्कार मिलने से जखोल का नाम विश्व पर्यटन मानचित्र में प्रमुख स्थान मिला है । उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार जखोल गांव के हर निवासी की मेहनत से मिला है व पुरस्कार मिलने से हमे एक नई उर्जा मिली है , हम इस ऊर्जा का उपयोग जखोल को भारत मे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन विलेज बनाने के लिए खर्च करेंगे ।

भारत सरकार ने 27 सितंबर में जखोल गांव की ओर से साहसिक पर्यटन विलेज पुरस्कार ग्रहण करने के लिए देवक़्यारा पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष गंगा सिंह रावत, ग्राम प्रधान विनोद कुमार व समिति की सह अध्यक्ष मीना रावत को आमंत्रण पत्र भेजा है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ