विधायक दुर्गेश्वर लाल ने एक राजनेता पर लगाया भूमाफियाओं के साथ मिलकर पुरोला की जमीन को ओने-पौने दामो पर बिकवाने का गंभीर आरोप । फेसबुक लाइव के माध्यम से पूर्ववर्ती विधायकों के साथ अपनी तुलना कर गिनाये धरातल पर हो रहे कार्यो की सूची । नगर पालिका पुरोला में हो रहे विकास कार्यो में अड़ंगा लगाने वाले नेताओं को भी सुनाई खरी खोटी । MLA Durgeshwar Lal made a serious allegation against a politician for selling Purola land at throwaway prices in collaboration with land mafia. Count the list of works happening on the ground by comparing yourself with previous MLAs through Facebook Live. The leaders who created obstacles in the development work being done in Purola Municipality were also reprimanded.

गजेन्द्र सिंह चौहान, पुरोला

 जम्बू कश्मीर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन मेंप्रचार हेतु पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल राज्य में विभिन्न चुनावी रैलियों में शिरकत कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं । चुनावी सरगर्मियों के बीच उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर पुरोला विधानसभा की जनता को अपने खिलाफ हो रहे षड्यंत्रों के बारे में जानकारी दी । फेसबुक लाइव में एक तरफ उन्होंने पूर्ववर्ती विधायकों व अपने द्वारा कराए गए कार्यों का तुलनात्मक विवरण दिया, वही उन्होंने बिना नाम लिए पुरोला के एक बड़े राजनीतिक पर भूमाफियाओं के साथ मिलकर पुरोला की जमीन को ओने-पौने दामो पर बिकवाने का गंभीर आरोप भी लगाया ।


विधायक ने अपने संबोधन में उनके सिग्नेचर को स्कैन कराकर जिला पंचायत के कार्यो को लेकर संबंधित मंत्री व सचिव को लिखे पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि ये सब एक षड्यंत्र के अंतर्गत किया जा रहा है । उन्होंने इष्टपस्ट किया कि उनके द्वारा न इस तरह का पत्र लिखा गया हैं ओर ये पत्र एक षड्यंत्र की तरफ इशारा कर रहा है ।

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से अबतक के सभी विधायकों ने सिर्ग छफुटियो की तरफ ध्यान केंद्रित कर बजट को ठिकाने लगाया व जनहित में न कोई कार्य किया ओर न ही कोई सड़क बनाई ।


उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष केदारकांठा ट्रेक तक हजारों यात्री आते हैं किंतु सड़क की हॉलत अच्छी न होने से यात्रा में तमाम दिक्कतें आती है । उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से मुख्यमंत्री धामी ने मोरी- नैटवाड़-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग के लिए 32.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं । मार्ग के अच्छी तरह बनने से एक तरफ 42 गांव के लोगो का आवागमन सुगम होगा तो वही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा ।

 उन्होंने कहा कि अबतक के विधायकों को भी विधि द्वारा वही अधिकार दिये गए थे जो उन्हें मिले हैं । किंतु उनके पूर्ववर्ती विधायकों ने विकास से किनारा कर लिया जिसका जीता जागता उदाहरण 28 साल पहले बना गढ़ अम्बेडकर मार्ग है , जिसके डामरीकरण के लिए उनके प्रयासों से बजट आवंटित किया गया ।

उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों से 9 इंटर कॉलेजों की बिल्डिंग के लिए धन आवंटित किया गया, उनके पूर्ववर्ती एक भी विधायक इस सम्बंध में एक भी शब्द नही कह सकते है, क्योंकि विकास ओर वे एक दूसरे के विपरीत अर्थ है ।

उन्होंने कहा कि अब से पूर्व पुरोला विधानसभा के तमाम अस्पताल सिर्फ रेफर सेंटर बन कर रह गये थे । न जाने कितने लोगों ने देहरादून रेफर होते हुए दम तोड़ दिया था , किन्तु किसी भी पूर्ववर्ती विधायक ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया । उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री धामी को यहाँ की परिस्थितियों से अवगत कराया गया जिससे आज पुरोला का उपजिला अस्पताल नित नए मुकाम हासिल कर रहा है, अस्पताल में तमाम ऑपरेशन हो रहे हैं , हाल ही में अस्पताल के डॉक्टरों ने सिजेरियन, कान व फेफड़ों से संबंधित ऑपरेशन कर एक कीर्तिमान अर्जित कर पुरोला को मेडिकल के क्षेत्र में सम्माननित स्थान दिलाया है ।

उन्होंने पुरोला की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क या अन्य प्रकार की दुर्घटनाएं पहले भी होती रही है किंतु पूर्ववर्ती विधायकों ने कभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था नही की होगी । उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के समक्ष पुरोला विधानसभा की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर घायलों को त्वरित इलाज हेतु हेलीकॉप्टर की मांग रखी जिसकारण अबतक 4-5 घटनाओं में हेलीकॉप्टर के माध्यम से गंभीर घायलों को देहरादून पहुंचाया गया ।

 उन्होंने कहा कि घटिया गुणवत्ता के पौधे देकर सेब बागवानों को ठगा जा रहा है जिसके लिए वे धरने पर बैठे थे । जिसकारण एक तरफ भ्रष्ट अधिकारियों पर गाज गिरी व दूसरी तरफ मामले की सीबीआई जांच कर रही हैं ।

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य कुछ लोगो को पच नही रहे हैं जिस कारण वे षड्यंत्र कर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ