नगर पालिका कार्यालय से सटी कॉलोनी में नित्य हो रहे जलभराव से घरों से बाहर निकलना हुवा मुश्किल । सामाजिक कार्यकर्ता राजपाल रावत ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर की समस्या के स्थाई समाधान की मांग । It became difficult to get out of the houses due to daily waterlogging in the colony adjacent to the Municipality office. Social activist Rajpal Rawat submitted a memorandum to the Sub-Collector, demanding a permanent solution to the problem.

गजेन्द्र सिंह चौहान, पुरोला




 नगर पालिका कार्यालय से लगी कॉलोनी में नित्य हो रहे जलभराव से स्थानीय लोगो का घरों से निकलना दूभर हो गया है । सामाजिक कार्यकर्ता राजपाल रावत ने बताया कि 27 अगस्त 2024 को हुई अत्यधिक वर्षा के कारण नगर पालिका पुरोला कार्यालय के समिप आवासीय बस्ती में अत्यधिक जल भराव हो गया है । जिसकी पूर्व में भी नगर पालिका परिषद को और उप जिलाधिकारी  को भी इसकी सूचना दी गई थी । उप जिलाधिकारी के द्वारा इस पर तत्काल कार्य करवाया जाने के लिए आश्वास्त भी किया गया था । 


उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा इस संबंध में सीएम पोर्टल में शिकायत दर्ज की गई थी जिसे नगर पालिका पुरोला की तरफ से शिकायत का निवारण कर दिया गया बताया गया है । जबकि नाही नगर पालिका के द्वारा मेरे से संपर्क किया गया और ना ही क्षेत्र में जल भराव की रोकथाम हेतु कार्य किया गया है ।


उन्होंने उपजिलाधिकारी पुरोला को ज्ञापन देकर जन समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ