लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा की तूफानी पारी जारी । पुरोला व यमनोत्री के बाद गंगोत्री में सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाकर कांग्रेस के सामने खड़ा कर दिया चुनोतियो का पहाड़ । Before the Lok Sabha elections, the stormy innings of BJP District President Satendra Rana continues. After Purola and Yamnotri, by giving membership of BJP to hundreds of people in Gangotri, Congress faced a lot of challenges.

गजेन्द्र सिंह चौहान उत्तरकाशी



 गंगोत्री विधानसभा के नगर मण्डल उतरकाशी के बूथ संख्या 98 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को गंगोत्री विधानसभा के विधायक सुरेश चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने  सुना।



तत् पश्चात सैकड़ों की संख्या में डुण्डा मण्डल,  भटवाडी मण्डल ,भागीरथी मण्डल,गाजणा मण्डल, से आये लोगों को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने माला टोपी पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।



कार्यक्रम के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान  ने कहा कि देश की यह विकास यात्रा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है।भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में विभिन्न दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए भाजपा परिवार सभी सम्लित हुए साथियों का स्वागत करती है।



राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत ने भाजपा सदस्यता लेने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा आज  भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। केन्द्र की मोदी सरकार सुशासन, गरीब कल्याण दृढ़ इच्छा शक्ति, ज़ीरो टोलरेंस की नीति तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास निहित है।



जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने सभी सम्लित हुए लोगों का भाजपा परिवार में सम्मिलित होने के पर स्वागत किया उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता के साथ ही सबसे अधिक लोकप्रिय है आज भारत का पूरे विश्व के अंदर सम्मान बढ़ा है मोदी सरकार में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है योजनाओं की श्रंखलाओ से अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाया गया है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र हितैषी नीतियों से प्रेरित होकर आज देश के अन्दर लाखों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।



इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भुपेंद्र सिंह चौहान नागेन्द्र चौहान सूरत राम नौटियाल जयवीर चौहान विक्रम रावत हरीश डंगवाल राजेन्द्र गंगाडी विजय पाल मखलोगा गोविंद गुसाईं सुकेश नौटियाल प्रताप रावत राजीव बहुगुणा सूरत गुसाईं गौतम रावत दुर्गेश सिलवाल देश राज बिष्ट अमित सेमवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ