सेवा भारती ने डामटा में किया स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र का शुभारंभ . Seva Bharti inaugurated Swami Vivekananda Bal Sanskar Kendra in Damta.

शुक्रवार की सेवा भारती के जिला अध्यक्ष शांन्ति प्रसाद सेमवाल की अध्यक्षता में डामटा में स्वामी विवेकानंद बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान व मुख्य वक्ता के रूप में देहरादून विभाग के सह विभाग मंत्री सेवा भारती आचार्य लोकेश बडोनी मधुर  उपस्थित रहे ।


, अपने सम्बोधन में आचार्य मधुर जी ने कहा सेवा भारती बाल संस्कार केन्द्रो के माध्यम शोषिण वंचित अपेक्षित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाकर समरसता व राष्ट्रहित हित से देश भक्ति का भाव जगाना सेवा भारती का उद्देश्य है ।


उन्होंने कहा धर्मान्तरण, विदेशी घुसपैठ को रोकने के लिए धार्मिक संरक्षण प्रदान करना हिन्दू श्रद्धाकेन्द्रो के माध्यम से संस्कारी बनाकर भारत के गौरवशाली इतिहास को पुनः प्रतिष्ठित करना सेवा भारती का उद्देश्य है यमुना घाटी में चल रहे हैं सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी है मुख्यअतिथि के रूप में नारायण सिंह चौहान ने कहा संस्कार के माध्यम से सामाजिक समरसता का भाव जगेगा और उन्होंने सेवा भारती के कार्यो की सराहना की कार्यक्रम का संचालन दिनेश पंवार खण्ड कार्यवाह डामटा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यक्रम में सुनील भण्डारी,गड़वाल सह संयोजक ओ,बि,सी, मोर्चा भाजपा शिक्षिका आशा पंवार,श ऋषिका पंवार   सुचिता देवी आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ