नगर पंचायत पुरोला के द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को बर्फिया लाल जुवाठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में कला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.के. तिवारी द्वारा किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर गणेश
प्रसाद रतूड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर जमुना प्रसाद रतूड़ी असिस्टेंटअसिस्टेंट प्रोफेसर. भोपाल सिंह कार्की असिस्टेंट प्रोफेसर तबस्सुम जहां असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद कुमार , असिस्टेंट प्रोफेसर गौहर फातिमा असिस्टेंट प्रोफेसर बबीता भट्ट एवं नगर पंचायत पुरोला के अधिशासी अधिकारी श्री हर्षवर्धन सिंह रावत नगर पंचायत पुरोला के डी. ई.ओ. जय प्रकाश राही मौजूद रहे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता में अपनी भागीदारी निभाना था कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया प्रतिभा करने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को स्वछतम पोर्टल से प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुए ।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को गांधी जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ