बेहोश पडे बुजुर्ग तीर्थी यात्री को ऑक्सीजन देकर पुलिस ने बचाई जान

तेलांगना हैदराबाद से चारधाम यात्रा पर आये 68 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु मुरलीधर कापरा रविवार को यमुनोत्री धाम दर्शन के दौरान मंदिर मे बेहोश होकर गिर पडे, चौकी यमुनोत्री पर नियुक्त पुलिस  के जवान हे0कानि0 धनवीर व कानि0 राकेश सिंह द्वारा तत्परता दिखाते हुये चौकी से ऑक्सीजन सिलेण्डर लाकर तीर्थ यात्री को ऑक्सीजन दिया गया, थोडा होश आने पर श्रद्धालु को यमुनोत्री प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर प्राथमिक उपचार के उपरांत डंडी-कंडी की व्यवस्था करवाकर जानकीचट्टी भिजवाया गया। तीर्थ यात्री व उनके परिजनों द्वारा पुलिस के जवानों का आभार प्रकट किया गया।



            

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ